
गणेश वंदना करेंगे स्कूल के छात्र-छात्राएं ह कवि कुमार विश्वास ह हेमा मालिनी ह शंकर महादेवन ह नीति मोहन ह हर्ष दीप कौर बढ़ाएंगे महोत्सव की शान । मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ महोत्सव की शुरुआत आज शाम से विधिवत रूप से होगी । भामाशाह पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और तैयारियों का जायजा लिया। मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव के लिए तीन मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच के सामने आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। महोत्सव में शहर की हर कला को मंच मिलेगा। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ महोत्सव पहली बार पांच दिन के लिए होगा। 21 से 25 दिसंबर तक चलने वाला यह महोत्सव आर्ट एंड लिटरेरी फेस्टिवल, म्यूजकि फेस्टिवल का जीवंत उदाहरण पेश करेगा। उद्योग, खेल जगत से जुड़े लोगों के कार्य को मेरठ महोत्सव के आयोजन स्थल पर बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। प्रोजेक्ट करने के लिए भी इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्टार्टअप, कृषि, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा को लेकर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। छात्रों के लिए वर्कशॉप कराई जाएंगी। मेड इन मेरठ के प्रोडक्ट्स भी स्टॉल्स में लगाए जाएंगे। महोत्सव में कई नामचीन कलाकारों के भी कार्यक्रम होंगे। हेमा मालिनी, शंकर महादेवन, कुमार विश्वास, हर्षदीप कौर, नीति मोहन सहित कई नामी हस्तियां इस दौरान पहुंचेंगी। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम हो इसका प्रयास किया जा रहा है।
इसके साथ ही मेरठ में निवेश भी आए एक उद्देश्य यह भी है। शुरुआत मेरठ की क्रांति गाथा से रू महोत्सव की शुरुआत क्रांति गाथा से होगी। तकनीक, उद्यम और कला क्षेत्र के नामचीन मंच साझा करेंगे। स्टार्टअप के लिए बोट कंपनी के को-फाउंडर अनम गुप्ता आ रहे हैं। जोश टॉक के कोफाउंडर शोभित बंगा लोगों को क्षमता निखारने के टिप्स देंगे। सेहत का ध्यान रखने वालों को शबीना कुंडियाल फिटनेस मंत्र बताएंगी। शाम साढ़े सात बजे मशहूर कवि कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। आज के मुख्य आयोजन में कवि सम्मेलन, कठपुतली शो, छऊ नृत्य, ओडिशी नृत्य , भरतनाट्यम, फरीद खान का तबला वादन, पाटरी वर्कशाप, पेटिंग पर वर्कशाप, स्टार्टअप संवाद, स्कूली बच्चों की गणेंश वंदना , ब्रासबैंड प्रस्तुति, लेजर शो है। भामाशाह पार्क में कार्यक्रम के लिए 3 मंच बनाये गये है। मुख्य मंच 35 मीटर लम्बा है। इसके सामने बैठने के लिए 8 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। इसी मंच पर सभी कार्यक्रम होगें। इसके साथ ही 2 छोटे मंच भी बनाये गये है।