
अलीगढ़ एजेंसी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ ही शाखा का आधार है। और हमें शाखाओं को मजबूत करना है। हर स्वयंसेवक शाखाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करे। उन्होंने सामाजिक समरसता के साथ ही हर जाति-वर्ग तक इसके विस्तार करने का आह्वान किया। कहा भारत की प्रगति के लिए अब यह बहुत आवश्यक है। आज सुबह 7 बजे वह अलीगढ़ के एचबी इंटर कालेज में लगी सनातन शाखा में यह बात कही। भगत सिंह के नाम से लगने वाली यह शाखा आगरा रोड स्थित पंचनगरी में लगेगी। इसके पहले उन्होंने शुक्रवार को सन्नो देवी कन्या महाविद्यालय केशव भवन परिसर में ही शाखा में हिस्सा लिया था। मोहन भागवत अलीगढ़ में ब्रज और मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों को हर घर में संघश् का मंत्र लेकर पहुंचे हैं। इसमें सबसे बड़ी तैयारी शताब्दी वर्ष में प्रत्येक घर में संघ की पहुंच होने के अभियान की रणनीति है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर संघ की शाखाएं लगाने का लक्ष्य है। बताते चलें कि देश भर में 83129 शाखाएं संचालित हो रही हैं। आरएसएस शताब्दी वर्ष में इन्हें बढ़ाकर एक लाख तक करना चाहता। भजन, भोजन, भवन, भाषा, भ्रमण से चलता है कुटुंब: मोहन भागवत ने शाखा की गतिविधि के चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि का कार्य 5 बिन्दुओं के आधार पर चलता है भजन, भोजन, भवन, भाषा, भ्रमण। सरसंघचालक ने कहा हमारी संस्कृति दुनिया में मार्गदर्शन का केंद्र बिंदु रही है। भारत दुनिया में विश्व गुरु के स्थान पर रहे हैं और आज फिर विश्व में लोग भारत की रीति नीति परंपरा संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं।