सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। वैश्य अग्र महिला समिति का पारिवारिक वार्षिकोत्सव हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हास्य नाटिका व तम्बोला आकर्षण के केन्द्र बने रहे। स्थानीय जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा अग्रसैन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित करके किया। तत्पश्चात सभी बहनों ने महाराजा अग्रसैन की वंदना कर जयकारा लगाया। कार्यक्रम में शालिनी ने स्वागत नृत्य से सभी का स्वागत किया। इसी कड़ी में एक सुंदर नाटिका के माध्यम से समिति के कारण बने अनमोल रिश्तों की झलक पेश की गयी। वहीं दूसरी ओर देश और समाज में हो रही वर्तमान घटनाओं के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर पर एक सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में फनी नाटिका की प्रस्तुति ने सबको हंसाया। कार्यक्रम में सभी कपल को गेम खिलाकर पुरस्कार दिये गये।
एक नये अंदाज में मुकेश गर्ग ने प्रश्नोत्तरी कराकर सभी का मनोरंजन किया तथा आकर्षक तंबोला खिलाकर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षिका विदुषी अग्रवाल व संचालन संस्थापिका रंजना सिंघल ने किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रितु गुप्ता, सचिव सुनीता गर्ग, मधु गुप्ता, शिवानी, अंशु, सपना, आरुषि, नीलम, श्रुति, पूजा, रिंपी, सारिका, राजेन्द्र अटल, सुबोध अग्रवाल, अनिल, आशीष, नरेश गुप्ता, संजीव, वरुण, सचिन आदि मौजूद रहे।
