सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदर्शो व सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने सदैव दबे कुचले व निर्धनों के उत्थान की दिशा में अनेक कार्य किए। साथ ही शिक्षा व समाजिक न्याय तथा समानता को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर कठोर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज ने सर्वप्रथम वंचित समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का काम शुरू किया था। आज उनके नाम पर महाराष्ट्र में कई विश्वविद्यालय चल रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने शाहू जी महाराज के आदर्शो का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में काशिफ अलवी, अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, नदीम कुरैशी, विशाल यादव, महेंद्र पाल राकेश, चौ.राजकुमार, नावेद पंडौली, सतीश कुमार, जमील साबरी, अहसान चिलकाना, इम्तियाज खान, अच्छन यादव, शाहिद मंसूरी, जमाल साबरी, शाहजमा एडवोकेट, नदीम अंसारी, जिंदा हसन, वेद पाल पटनी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
