मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग फाउन्डेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गुरुपाद पूजा, ध्यान और सत्संग का आयोजन भक्तों द्वारा े बैजल भवन में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। ये सत्संग देश की सभी सेनाओं की कुशलता के लिए समर्पित किया गया तथा जो सैनिक देश पर न्यौछावर हुए, उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री श्री की वाणी में हरि ओम ध्यान कराया गया। मानस, छाया, विपुल, श्रीजाय, विनीता जी द्वारा भावपूर्ण भजन से वातावरण को बहुत ही भक्तिमय बना दिया गया। वातावरण इतना दिव्य, सुन्दर और मनमोहक था कि सभी लोग मन्त्रमुग्ध हो गये और सभी ने भजनों का पूर्ण आनन्द लिया। जन्मोत्सव की भजन संध्या को सफल बनाने में डी.सी. गुप्ता, सतीश, अजय मित्तल व राजीव शर्मा का विशेष योगदान रहा।
