मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन, आई०ए०एस० ने कहा कि गौतमबुद्धनगर उद्योग एवं व्यापार का उद्यमशीलता का केन्द्र बिन्दु है। डिस्कॉम उद्योग एवं व्यापार को बढावा देने के लिए उद्यमियों को 24ग्7 सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए दृढसंकल्पित है। उद्योग एवं व्यापार न केवल राज्य की प्रगति मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि रोजगार सर्जन की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। प्रबन्ध निदेशक ने यह बात दिनाँक 14.05.2025 फोनरवा आफिस सेक्टर-52 में उद्यमियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों रेजीडेण्ट वेलफेयर एसीयोशेसन के साथ सीधा संवाद करते हुए कही।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में उद्यमियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने केवल रोजगार के अवसर पैदा किये हैं बल्कि राष्ट्र एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान दिलाई है। प्रबन्ध निदेशक ने बैठक में, अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योगो एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ विद्युत विभाग के साथ बेहतर समन्वय एवं सीधा संवाद स्थापित करने के लिये नियमित रूप से प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को बैठकों का आयोजन किया जाये। प्रबन्ध निदेशक ने सेक्टरवार रेजीडेण्ट वेलफेयर एसीयोसीयेशन के प्रतिनिधि, व्यापारियों एवं उद्योग बन्धुओं के प्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गई बिजली समस्याओं को सुना और बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। आर०डब्ल्यू०ए० प्रतिनिधियों ने एल०टी० लाईन एवं केबिल अन्डर ग्राउड करने, ट्रिपिंग आदि समस्या से प्रबन्ध निदेशक को अवगत कराया। बैठक मे प्रबन्ध निदेशक द्वारा सेक्टर वार विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं पर समीक्षा करते हुए रेजीडेण्ट वेलफेयर एसीयोसीयेशन के महासचिव श्री गोपाल शर्मा ने बताया कि बीते दिनों ऑधी एवं बारिश से विद्युत व्यवधान होने पर, विद्युत विभाग की टीम द्वारा कडी मेहनत कर, विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सरहानीय कार्य किया गया। उन्होनें इसके लिये बिजली बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आभार व्याक्त किया। बैठक मे निदेशक (तकनीकी) ने बताया कि डिस्कॉम के अथक प्रयासों से जनपद गौतमबुद्धनगर मे आर०डी०एस०एस० योजना मे मॉर्डनाइजेशन के तहत नोएडा शहरी क्षेत्र में एन-1 रिटेन्डेन्सी तथा निर्बाध ध् गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु मॉर्डनाइजेशन योजना के तहत भारत सरकार द्वारा स्काडा व सुदृढीकरण हेतु 1313.50 करोड रूपयें स्वीकृत किए गए हैं।
