मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ‘‘आपके द्वार’’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. हिमानी अग्रवाल ने आज थाना लिसाडी क्षेत्र में जाकर पीड़ित परिवार की व्यथा सुनी। बतादे कि थाना लिसाडी क्षेत्र में छेडछाड से परेशान होकर एक युवती ने 17 जून 2025 की शाम को आत्महत्या कर ली थी। मृतक युवती की मां ने बताया उसने अपनी बेटियो के साथ छेडछाड़, मानसिक रूप से परेशान करने के सम्बध में थाना लोहियानगर में मुकदमा दर्ज कराया था। पीडित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा न होने के कारण आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे थे। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। छेडछाड से परेशान होकर उसकी बेटी ने 17 जून 2025 को आत्महत्या कर ली थी। राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ .हिमानी अग्रवाल ने पीड़ित महिला को आश्वासन दिया कि डरने की कोई जरूरत नही है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश इस दुःख की घड़ी में आपे साथ खड़ा है। साथ ही मौके पर अपना फोन नम्बर भी मृतक युवती के माता -पिता को दिया। और कहा कि आप मुझे किसी भी समय फोन कर सकते है। आपकी पूरी मदद की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही पीडित परिवार के सुरक्षा के बारें में भी वार्ता की है।
