मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। थापर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शुभम रस्तोगी मेमोरियल सोसायटी फॉर नीडी की ओर से 28 वा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ सरोजनी अग्रवाल (पूर्व एमएलसी) , कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, सत्यप्रकाश अग्रवाल एसएसपी विपिन टांडा, एसपी आयुष विक्रम सिंह,मेरठ शहर, उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष डॉ पल्लवी रस्तोगी ने बताया की रक्तदाताओं मे पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । सोसाइटी के रक्तदान शिविर में मुख्य सहयोग कमलदत्त शर्मा का रहा । यह शिविर उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में रखा गया । इस अवसर पर 345 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान दिया। सोसाइटी में सुशील रस्तोगी ,सुनील रस्तोगी , प्रियाशा, सचिन,तुषार, पारस, आकाश, दीपांशी, नमन,मानिक, बबलू, राकेश सोहन, पुनीत शर्मा पूर्व अध्यक्ष बेगमपुल व्यापार संघ का सहयोग रहा।
