मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र प्रेषित करते हुये बताया कि निदेशालय, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्रांक, राज्य मद्यनिषेध अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-1 के पत्रांक व संयुक्त सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र के द्वारा जनपद में “मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय विरोधी दिवस“ के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, शासकीय एवं निजी गैर संस्थानों के साथ-साथ अन्य सामाजिक स्थलों पर 1 जून से 26 जून 2025 तक विभिन्न माध्यमों से (सोशल मीडिया को शामिल करते हुए) नशा विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उ०प्र० शासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के उपरोक्त निर्देशों के क्रम में उन्होने निर्देशित किया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों, शासकीय एवं निजी गैर संस्थानों के साथ-साथ अन्य सामाजिक स्थलों पर 1 जून से 26 जून 2025 तक विभिन्न माध्यमों से (सोशल मीडिया को शामिल करते हुए) परिवार, मित्र एवं स्वयं को नशामुक्त रखने तथा देश को नशामुक्त करने हेतु नशा विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें।
