मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह योग संगम- 2025 में महाविद्यालय में विभिन्न इकाइयों के द्वारा एक साथ मिलकर योग संकल्प रैली एवं योग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। योग संकल्प रैली का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की संयोजिका प्रो भावना मित्तल, योग विभाग की संयोजक प्रो मंजू सिंह, एनएसएस की इंचार्ज डॉक्टर निलेप कौर एवं प्रो रजनी श्रीवास्तव ,एनसीसी की इंचार्ज प्रो अंजुला राजवंशी तथा रेंजर्स की इंचार्ज डॉ सुनीता सिंह तथा डॉ शिवानी ने 100 छात्राओं के साथ मिलकर योग संकल्प रैली का आयोजन किया । सभी ने खड़े होकर करने वाले आसनों का अभ्यास भी सीखा। इसके साथ-साथ हास्य क्रिया तथा ताली वादन भी किया गया। प्राचार्य प्रो. निवदिता कुमारी ने सभी छात्राओं को शपथ ग्रहण करवाई और सभी को कहा कि हमें दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। यह योग हर आयु का व्यक्ति कर सकता है जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ होता है साथ ही साथ अपने आहार पर भी ध्यान देना चाहिए और सात्विक भोजन को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। योग संकल्प रैली में सभी छात्राओं ने जोरदार योग करने का आह्वान किया और नारे लगाए तथा पूरे कॉलेज में योग को अपनाने के लिए सभी को संकल्प दिलवाया। उसके बाद सभी इकाइयों ने मिलकर रेंजर्स की छात्राओं के साथ योग सेवा शिविर में भाग लिया । जिसमें सभी ने जल और शरबत का वितरण करवाया। प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से छात्राओं में संस्कार और सेवा का भाव जागृत होता है तथा जीवन में संतुष्टि का एहसास होता है ।सभी इकाइयों के छात्राओं ने एक दूसरे के साथ इस शिविर में कार्य किया और योग को करने का संकल्प लिया।
