मोदीनगर/लोनी संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल ने मोदीनगर तहसील सभागार में महिलाओं से सम्बधित मामलों की जनसुनवाई की। बतादे कि जन सुनवाई से पहले छाया पब्लिक स्कूल मोदीनगर में रालोद की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी और डॉ. अंकुर त्यागी , समस्त स्टाप के द्वारा डॉ हिमानी अग्रवाल का बुके देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मोदीनगर तहसील सभागार में जनसुनवाई के दौरान आये मामलों का निस्तारण करने के लिए के निर्देश उत्तर प्रदेश आयोग की सदस्या डॉ. हिमानी अग्रवाल के द्वारा दिये। जनसुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्या ने सामुदायिक केन्द्र मोदीनगर को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन स्टोर, ओपीडी , इमरजेंसी वार्ड , दंत विभाग में सभी स्थानों पर लाईट बंद मिली। दंत रोग विभाग टूटी कुर्सी और टेबिल लैम्प खराब मिला।
एक्सरे विभाग सभी जगह बिजली की लाईट बंद मिली। जिस पर डॉ हिमानी अग्रवाल ने प्रभारी चिकित्सक अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी लाईटें स्थानों पर लाईटों को सुचारू रूप से संचालित कराये। मोदी नगर में निर्माणधीन वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। थाना कोतवाली लोनी में महिला हैल्प डेस्क का निरीक्षण किया। हैल्ड डेस्क पर आयी महिलाओं की समस्याओं को सुनकर पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये। लोनी तहसील सभागार में जनसुनवाई के महिलाओं की समस्याओं को सुना। सम्बधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके कार्यवाही के निर्देश दिये। इस दोरान इस दौरान एसडीएम मोदीनगर निखिल चतुवेर्दी, एसडीएम लोनी राजेन्द्र कुमार शुक्ला, एससीपी सलोनी अग्रवाल, एसीपी प्रकाश चन्द्र राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोल कुंमार पुष्कर सहित कर्मचारी उपस्थित रहें।
