मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। ’विश्व रक्तदाता दिवस पर ’डॉ. अनिल नौसरान’ वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, साइकिलिस्ट और ’साइक्लोमैड फिट इंडिया’ के संस्थापक ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि फिटनेस, आत्म-अनुशासन और करुणा मिलकर समाज में वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं। डॉ. अनिल नौसरान ’56 वर्ष’ की आयु में, ’80 किलो’ वजन, के साथ डॉ. नौसरान एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का प्रेरक उदाहरण हैं। बतादे कि उन्होंने ’51 किलोमीटर साइकिल चलाई’, जो न केवल शारीरिक शक्ति बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी प्रतीक है। पिछले ’ढाई महीनों से’ वे ’नमक रहित जीवनशैली’ अपना रहे हैं कृ यह उनके अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज, ’विश्व रक्तदाता दिवस’ पर, डॉ अनिल नौसरान ने रक्तदान किया। उन्होने कहा कि असली फिटनेस वही है जो दूसरों के जीवन के लिए उपयोगी हो।
