
नोएडा एजेंसी। देश में एयर टैक्सी और एयर कार्गो 2027 तक लॉन्च कर दिए जाएंगे। एयर टैक्सी में 4 पैसेंजर की क्षमता होगी जबकि कार्गो में 550 किलोग्राम सामान ले जाने की क्षमता होगा। इस रविवार यानी 19 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में शुरू हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में सी हॉर्स एयर लिमिटेड और ब्लू जे एयरो ने पेश किया गया। वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट के लिए वर्टीपोर्ट भी विकसित किए जा रहे हैं। इसकी मदद से एक शहर को दूसरे से जोड़ा जा सकता है।
साथ ही राइड, एयर कार्गो, एयर एम्बुलेंस, सर्च एंड रेस्क्यू और कोस्ट गार्ड का काम कर सकते है। अब पढ़िए ग्लोबल एक्सपो में पेश किए कि एयरक्राफ्ट के बारे में: ऑटो एक्सपो में शो केस किया गया नीलखंड। इसे 2027 तक लॉन्च किया जाएगा। सबसे पहले बात ब्लू रे एयरो की करते है। कंपनी के फाउंडर अमर ने बताया- इस ड्रोन एयरक्राफ्ट को ब्लू रे यानी नील कंठ का नाम दिया गया। इसका ट्रायल किया जा रहा है। 2028-29 तक इसे कामर्शियल कर दिया जाएगा। ये एक प्रकार की एयर टैक्सी है। एक बार फ्यूल चार्ज होने पर 300 किमी इसकी रेंज है। 100 किग्रा का कार्गो वेट ये गेन कर सकता है। सी हॉर्स एच-5 पानी से करेगा लैंड और टैकऑफ: सी हॉर्स एयर लिमिटेड भी वीटोल ड्रोन पानी के लिए बना है। ये पानी के साथ शिप पर आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकता है। इसके लिए शिप पर ज्यादा स्थान नहीं बस एक हेलीपेड से कम स्पेस की आवश्यकता है। सी हॉर्स ने एक्सपो में अपना सी हॉर्स एच-5 को शो केस किया। इसकी रेंज करीब 450 ज्ञउ और मैक्सिमम स्पीड 150 किमी प्रतिघंटा है। यह 550 ज्ञह का कार्गो वेट गेन कर सकता है।