मवाना, संवाददाता। भवानी ऑटोमोबाइल्स (आयशर ट्रैक्टर्स के अधिकृत डीलर) ने मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम के तहत आयशर ट्रैक्टर्स का नवीन मॉडल 485 एटी लॉन्च किया। कार्यक्रम में आयशर ट्रैक्टर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता और क्षेत्रीय प्रबंधक अमित सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। लॉन्च समारोह के दौरान किसानों को 21 नए आयशर ट्रैक्टर्स की डिलीवरी दी गई। ट्रैक्टर की चाबियां स्वयं आशीष गुप्ता और अमित सक्सेना ने किसानों को सौंपीं। आशीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नया आयशर 485 एटी ट्रैक्टर 47 एचपी की श्रेणी में है, जिसमें शक्तिशाली वाटर कूल्ड इंजन, साइड शिफ्ट गियर बॉक्स, हाइड्रोमैटिक हाइड्रोलिक्स, 4इन1 पीटीओ और ऑक्स वाल्व जैसी उन्नत विशेषताएं दी गई हैं, जो इसे हर तरह की खेती और ट्रॉली कार्य के लिए उपयुक्त बनाती हैं। डीलर राहुल खत्री ने कार्यक्रम में शामिल हुए 200 से अधिक किसानों और आयशर ट्रैक्टर कंपनी के अधिकारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह और ट्रैक्टर की आधुनिक खूबियों को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
