
हिसार एजेंसी। हिसार की ज्योति मल्होत्रा, कैथल का देविंदर सिंह, कैराना का नौमान, नूंह का अरमान और तारीफ, जालंधर का मोहम्मद मुर्तजा, मलेरकोटला की गजाला और यामीन, कुल तीन राज्यों के 11 लोग। सभी पर एक आरोप, ये पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। ज्यादातर में एक और कॉमन कनेक्शन है- दानिश। दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन में अफसर रहे दानिश पर आईएसआई के लिए काम करने का शक है। भारत सरकार ने 13 मई, 2025 को दानिश को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया। इससे पहले ही पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की धरपकड़ शुरू हो चुकी थी। शुरुआत हुई गजाला से। अब तक 11 लोग पकड़े जा चुके हैं। ये सभी पंजाब, हरियाणा और न्च् से हैं। बदले में इन्हें लड़कियों से दोस्ती, पैसे, घूमने का लालच दिया गया था। देविंदर सिंह, कैथल, हरियाणा देविंदर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करता था। इसी से पुलिस की नजर में आया। पूछताछ में उसका पाकिस्तान लिंक सामने आ गया। 25 साल का देविंदर मस्तगढ़ गांव का रहने वाला है। वो पटियाला के खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से ड। कर रहा है। 12 मई को कैथल पुलिस ने उसे फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके पाकिस्तान में लिंक पता चले। नवंबर, 2024 में वो करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान के ननकाना साहिब गया था। वहीं खुफिया अफसरों के संपर्क में आया। पता चला है कि धार्मिक यात्रा के दौरान एक लड़की ने उसे हनी ट्रैप में फंसा लिया। देविंदर 7 दिन उसके साथ रहा। युवती ने उसे जासूसी की ट्रेनिंग दिलाई। फिर आईएसआई के 5 एजेंट से मिलवाया। लड़की ने उसे लालच दिया कि अगर वो खुफिया जानकारियां देगा, तो उसकी दोस्ती और लड़कियों से कराएगी। इसके अलावा पैसे भी मिलेंगे। अरमान, नूंह, हरियाणा अरमान की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। वो दो बार वहां जा चुका है। इसी दौरान पाकिस्तानी दूतावास में दानिश के संपर्क में आया। पुलिस ने जासूसी के शक में 16 मई को हरियाणा के नूंह से अरमान को पकड़ा है। 26 साल का अरमान राजाका गांव का रहने वाला है। उस पर सेना की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ शेयर करने का आरोप है। अरमान को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोप है कि उसने पाकिस्तानी एजेंट को भारत के सिम कार्ड दिलाए थे। अरमान 2023 से भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दे रहा था। नूंह के डीएसपी अजायब सिंह के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर अरमान को गिरफ्तार किया गया। उसकी डिटेल्स निकाली जा रही हैं। उसके पासपोर्ट और मोबाइल की जांच चल रही है।