मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। इस्माईल कालिज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्य योजना तैयार करने के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर अनीता राठी के कुशल नेतृत्व में हुआ। वर्कशॉप के मुख्य अतिथि की भूमिका मिथलेश तिवारी (योग प्रशिक्षक) ने निभाई। , प्रशिक्षक मिथलेश तिवारी ने बताया कि योग वाटिका एक शांत और हरा-भरा स्थल होता है जहाँ लोग योग और ध्यान करते हैं। यहाँ का वातावरण मानसिक और शारीरिक शांति के लिए उपयुक्त होता है। यह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेरक स्थान है। योग वाटिका में प्रायः प्रातःकालीन योग कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। यह समाज में स्वास्थ्य, सामूहिकता और आत्मिक विकास का प्रतीक है। कार्यशाला में 43 छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में डॉ ममता, डॉ विनीता और कुमारी सुभाना जावेद उपस्थित रही।
