मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ 70 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी- 254 का शिविर में दूसरे दिन प्रातः एन सी सी कैडेटस् को योगा एवं पी0टी0 के माध्यम से स्वस्थ्य एवं निरोगी रहने की प्रेरणा दी गई। इसके उपरान्त कैम्प कमानडेन्ट कर्नल पंकज मग्गों ने शिविर का विधिवत् शुभारम्भ करते हुए कैडेटस् को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कैडेटस् को शिविर में दिये जाने वाले प्रशिक्षण के विषय में अवगत कराते हुए शिविर से होने वाले लाभ के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने शिविर के दौरान कैडेटस् को स्व अनुशासित रहते हुए एवं सदैव देश सेवा के लिये अग्रणी रहने हेतू प्रेरित किया। इसके पश्चात हवलदार विनोद कुमार नेे कैडेटस् को चार कम्पनी एल्फा, ब्रावो, चार्ली एवं डेल्टा में बॉटकर .22 राईफल के विशेषताओं जैसे- राईफल का वजन, लम्बाई एवं उसके मुख्य भाग एवं निर्माण के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। सूबेदार विनोद कुमार एवं हवलदार सुभाष चन्द्र ने कैडेटस् को अलग अलग कक्षाओं के माध्यम से ’.22 एम.एम. राईफल से किस प्रकार फायर किया जाये एवं किस प्रकार फायर होता है’ के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। अतिथि प्रवक्ता के रूप में सुभारती डिफेंस एकेडमी से पधारे कर्नल राजेश त्यागी ने एस एस बी के माध्यम से सेना में अधिकारी के रूप में चयनीत होने के बारे में कैडेटस् को विस्तरित रूप से व्यखयान के माध्यम से अवगत कराया। ले. कुलदीप कुमार एवं ले. अहमद फईम ने कैडेटस् को ’एन सी सी संगठन’ के विषय में बताते हुए समस्त एन सी सी निदेशालयों के विषय में अवगत कराया। सायंकालीन सत्र में कैडेटस् को खेलकूद एवं श्रमदान के माध्यम से समाज सेवा के लिये प्रेरित किया गया। सायं 8 बजे के उपरान्त तृतीय अधिकारी सुषमा यादव ने छात्र एवं छात्रा कैडेटस् को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराई। डिप्टी कैम्प कमानडेन्ट कर्नल नीरज कुमार ने कैडेटस् को प्रशिक्षण पर विषेष ध्यान देने की बात कही। कैम्प कमानडेन्ट कर्नल पंकज मग्गो ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ’ए’ ’बी’ एवं ’सी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा में आने वाले पूरे पाठ्यक्रम को कवर करने का प्रयास किया जायेगा।शिविर में कैम्प एडजूटेन्ट ले. आशीष गौड, ले. अहमद फईम, ले. कुलदीप कुमार, ले. मनीष कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, प्रथम अधिकारी दीपक कुमार, तृतीय अधिकारी सुषमा यादव, तृतीय अधिकारी जूली सिंह, तृतीय अधिकारी कमलेश राधव, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सुबेदार विघ्यानन्द यादव, नायब सुबेदार अमित कुमार शर्मा, बीएचएम विनोद कुमार, सी एच एम जितेन्द्र कुमार, हवलदार करन सिंह, नरेश कुमार, श्रीकान्त, सुभाष चन्द्र, नायक अमर लाल हरदे शिविर के प्रधान सहायक श्री कौशल गौड़, वरिष्ठ सहायक राकेश रोशन, सुरेश पाराशर, अमित शर्मा एवं वाहन चालक रामचन्द्र, लस्कर मूलचन्द, अशोक कुमार, श्रीमति प्रिया, एवं रानी आदि उपस्थित रहें।
