मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के समस्त 14 जनपदों में विद्युत बिल जमा करनें, विद्युत बिल संशोधन, नया विद्युत कनेक्शन जारी करने, विद्युत भार बढाना, उपभोक्ताओं की अन्य वाणिज्यिक समस्याओं के निस्तारण हेतु तीन दिवसीय मेगा कैम्पों का आयोजन आरम्भ हुआ। मेगा कैम्प मण्डल स्तर पर 3 दिन तक आयोजित किये जाऐगें। सुबह से ही मेगा कैम्पों को लेंकर उपभोक्ताओं में उत्साह देखा गया भारी संख्या में उपभोक्ता कैम्पों में प्रतिभाग कर, लाभान्वितं हुए। अभियान मे प्रत्येक बकायेदार से संपर्क कर राजस्व वसूली सुनिश्चित की गई। मेगा कैम्पों में नैवर पेड उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने में विशेष बल दिया गया। मेगा कैम्पों मे अधीक्षण अभियन्ता (वि०), मुख्य अभियन्ता (वि०) द्वारा कैम्पों का अनुश्रवण किया गया और बकायेदार उपभोक्ताओं से, बिल जमा कराने की अपील की गई। मेगा शिविरों में बिल संशोधन संबंधी 685 आवेदन, विद्युत चोरी निर्धारण से संबंधित 19 आवेदन, मीटर बदलने संबंधी 226 आवेदन, नये संयोजन निर्गत करने 373, लोड बढाने से संबंधित 729 आवेदन, एवं 187 आवेदन अन्य प्रकरणों से संबंधित प्राप्त हुए। इस प्रकार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत 14 जनपदों में कुल 1490 आवेदन बिल संशोधन, निर्धारण, मीटर बदलने, नये संयोजन आदि से संबंधित प्राप्त हुये जिनमें से लगभग 1215 आवेदनों का तत्परता से मौके पर निरस्त कर दिया गया इसके अतिरिक्त 727 संयोजनों का लगभग 1165 कि०वा० लोड बढ़ा दिया गया है एवं 3840 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 210.95 लाख रूपये की राशि के बिलों का भुगतान मेगा शिविर में किया गया है। इस सम्बन्ध में एमडी पॉवर ईशा दुहन ने बताया की उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु डिस्कॉम के समस्त जनपदों में 16 जून से 18 जून को तीन दिवसीय मेगा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में प्रतिभाग कर लाभ उठायें। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेगा कैम्पों के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार
किया जाये, कैम्प में बिल जमा करने, जमा बिल की रसीद देनें, बिल उपलब्ध कराने आदि जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाऐगी।
