मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियो को सहायता राशि के वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीमा, कमलेश देवी, एकता शर्मा, कुसुम देवी, नसीम, नाजिया परवीन,प्रियंका त्यागी, शीतल, पूजा आदि लाभार्थियो को चैक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। राज्यमंत्री ऊर्जा सोमेन्द्र तोमर ने बताया कि कृषक की मृत्यु एवं पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर 100 प्रतिशत (पांच लाख रूपये), दोनो हाथ, दोनो पैर एवं दोनो आंखो की क्षति पर 100 प्रतिशत ( पांच लाख रूपये), एक हाथ तथा एक पैर के क्षतिग्रस्त होने पर 100 प्रतिशत (पांच लाख रूपये), एक हाथ, एक पैर अथवा एक आंख की क्षति पर 50 प्रतिशत (2.5 लाख रूपये ), स्थायी दिव्यांगता 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच होने पर 50 प्रतिशत (2.5 लाख रूपये), स्थायी दिव्यांगता 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच होने पर 25 प्रतिशत (1.25 लाख) आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ऊर्जा डा. सोमेन्द्र तोमर, सांसद अरूण गोविल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।
