मवाना संवाददाता। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण वशिष्ठ रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने किया और संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि अरुण वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि ष्डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए था। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि देशभक्ति केवल भावना नहीं, कर्तव्य भी है। हमें सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़कर देश के लिए कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने आजादी के बाद राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। वे देशभक्ति को जीवन का मूल आधार मानते थे और समाज को जोड़ने का कार्य करते रहे। कार्यक्रम संयोजक अमल खटीक ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि हमें डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को अपनाकर देशहित में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय त्यागी, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, अंकुर मुखिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन प्याला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ नेता बलराज डूंगर, कार्यक्रम सह-संयोजक अमित मोहन गुप्ता, राजकुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, राजेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, संजय भटनागर, ललित त्यागी, सोनवीर खटकी, राजीव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी और वीपेंद्र सुधा वाल्मीकि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रवादी विचारों के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
