
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के आसिफाबाद गांव में पुलिस ने घर के भीतर अवैध रूप से गोकशी किए जाने का खुलासा करते हुए एक महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 10 किलो मांस भी बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में गोकशी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारा, जहां अवैध गतिविधि होती पाई गई। मौके से हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव खिजरी निवासी नजाकत, शामली जिले के थाना झिझाना क्षेत्र के चौसाना गांव के अरसद, शाहरुख, फारुख, रज्जाक, उस्मान तथा रज्जाक की पत्नी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कार्य में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
