मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में गृहकर प्रभारी अपर नगरयुक्त का घेराव कर गृहकर में समाधान के नाम पर धांधली एवं जी०आई०एस सर्वे की नाम पर मनगढ़ंत टैक्स लगाकर जनता के शोषण का विरोध दर्ज करते हुए अपर नगरयुक्त के समक्ष मुद्दा रखा के जी०आई०एस सर्वे कंपनी ने घर बैठ कर बना दिया है जिस भवन पर 1000 रुपए कर था वो सीधे 4000 तक कर दिया गया जो सामाजिक न्याय की विरुद्ध है और जब पिछले सदन ने गृहकर वृद्धिनपुर रोक लगाई है तो अधिकारी मनमर्जी से कैसे कर वसूल सकते है साथ ही निगम के कर्मचारी गृहकर के बिल वितरित नहीं करते जिससे गृह स्वामी अपना गृहकर समय पर जमा नहीं कर पाता और 12.5ः ब्याज का अतिरिक्त दंड उसको झेलना पड़ता है इसलिए गृहकर की बिल रिसीविंग के साथ गृह स्वामी को उपलब्ध कराए जाए। साथ ही लंबित गृहकर विवादों का उच्क निरीक्षण कर ओ०टी०एस योजना लागू कर सबका संपूर्ण समाधान किया जाए, समाधान चौपाल वार्डो में ओर मोहल्लों में ही डोर तो डोर लगे जिससे जनता का शोषण न हो और एक समाधान समिति का भी गठन किया जाए। भवन स्वामी को निगम का किराएदार न बनाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रंजन शर्मा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, पार्षद सलीम मालिक , उपाध्यक्ष सलीम शाह, आशुतोष अग्रवाल सचिव चौंबर ऑफ एमएसएमई, राजीव यादव, फिरोज रिजवी , सुशांत शर्मा , हरिकिशन प्रजापति, चंद कुरैशी आदि जनप्रतिनिधि शामिल थे।
