सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। जनपद में आज इलैक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के स्टेशन खुलने से लोगों को सुविधा होगी और इससे किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। जनपद में अरोमा रिजॉर्ट, सिडकी चौक पर सहारनपुर के प्रथम इलैक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि इस प्रकार के स्टेशन खुलने से लोगों को सुविधा होगी और इससे किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। सहारनपुर में यह प्रथम इलैक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगा है और इसके लगने से हाईवे पर चलने वाले इलैक्ट्रिक वाहन चालकों को 24 घंटे सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी मनीष बंसल का डॉ.संजीव मिगलानी व डॉक्टर नैना मिगलानी ने बुके देकर स्वागत किया। डॉक्टर संजीव मिगलानी ने कहा कि यहां पर इस तरह की सुविधा मिलने से लोगों को काफी मदद मिलेगी। इस दौरान डॉ.नैना मिगलानी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
