सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में आशाओं के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को एक माह में पूर्ण किया जाए। जिन क्षेत्रों में आशाओं की उपलब्धि तोषजनक नहीं है, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी मनीष बंसल कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सभी सरकारी कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक कराकर संवेदीकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने नियमित टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से न छूटे। मनीष बंसल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में कम प्रसव पर नाराजगी जताते हुए बढोत्तरी लाने के निर्देश दिए। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की समीक्षा करते लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना बनाते हुए उच्च रैंक लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डेंगू और अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा आमजन को साफ सफाई और बचाव के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय .ष्टिहीनता एवं .ष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आशा कार्यक्रम, परिवार कल्याण, प्रतिरक्षण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन आदि की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार, सीएमएस डॉ.इंद्रा, परियोजना निदेशक प्रणय
कृष्ण, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड तथा समस्त सीएचसी एवं पीएचसी से चिकित्सक मौजूद रहे।
