मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार बन्धु संबंधी कुल 21 समस्यायें शामिल थी, जिनसे संबंधित विभाग के प्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गयी एवं लगभग 03 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया। बैठक का संयोजन अरूण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, मेरठ द्वारा कराया गया। नगर निगम के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि जिमखाना मैदान व महिला उद्यान के पास स्थित नाले की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल ने एडीएम (सिटी) व नगर निगम को कानून व व्यवस्था को देखते हुये संयुक्त रूप से शिव चौक छिपी टैंक के पास पेशाब घर (यूरिनल) के निर्माण की समस्या का निस्तारण कराने हेतु अपर जिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया। अध्यक्ष महोदया ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को शहर के विभिन्न चौराहो व सड़क किनारे लगी हाईमास्ट लाईटोध्स्ट्रीट लाईटो को ठीक कराने व नई लाईटे लगाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी(नगर), एसपी ट्रैफिक, लोक निर्माण विभाग, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बाट माप तौल विभाग, नगर पंचायत बहसूमा, श्रम विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग, पुलिस विभाग आदि के अधिकारीध्प्रतिनिधि विभिन्न व्यापारी बन्धु एवं व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
