मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। शहर की प्रमुख विज्ञापन एजेंसी प्रोमिनेंट कम्युनिकेशंस प्रा.लि. ने श्रावण माह के अवसर पर सोमवार को देवाधिदेव महादेव की भक्ति में अपने रेलवे रोड़ (निकट घंटाघर) स्थित दफ्तर पर एक भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर जहां सैंकडों राहगीर शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सौरभ गुप्ता, अभिनव बंसल, पुनीत गुप्ता, बीबी गर्ग, संजय शर्मा और मौहम्मद आलम का सहयोग रहा। इस अवसर पर हीरा टाइम्स एवं हीरा एडवरटाइंिगंग के संस्थापक श्री सुभाष चंद्रा, पूर्व आईएएस महेश चंद, पूर्व अपर व्यापार कर आयुक्त एसके गौतम, महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री संजीव गोयल सिक्का, पूर्व महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सुनील जैन प्रवक्ता, प्रोफेसर हिमांशु, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, रामानुज दयाल बाल सदन के प्रबन्धक हर्षवर्धन बिटटन, उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी, वरिष्ठ वकील आशुतोष गर्ग, सीए शिवकुमार गुप्ता और एपेक्स समूह के चेयरमैन बिल्डर अतुल गुप्ता, पार्षद रोहित जैन, पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता पिंकी आदि उपस्थित हुए। अनिल बंसल और दलीप गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
