मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ की कमांडिंग आफिसर कर्नल अभिषेक पवार और कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में कैंडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराया गया। मीडिया प्रभारी विजयपाल सांवरिया ने बताया कि हवलदार राहुल चौहान और अजीत सिंह ने कैडेट्स को फायरिंग के प्रकार और .22 राइफल से 25 गज की दूरी से कैडेट्स को फायरिंग कराया। साथ ही कैडेट्स को ड्रिल परेड का अभ्यास कराया। ड्रिल परेड के अंतर्गत सावधान, विश्राम, दाएं मुड़ और बाएं मुड़ सिखाया गया। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि ड्रिल परेड से कैडेट्स में अनुशासन और समन्वय की भावना का विकास होता है।
थल सेना कैंप के अंतर्गत कैडेट्स को मैप रीडिंग का अभ्यास कराया गया। जिसमें मैप टू ग्राउंड और ग्राउंड टू मैप के बारे में जानकारी दी गई। जिससे एक सैनिक युद्ध के समय ग्राउंड में मैप का प्रयोग करते हुए दुश्मन के ठिकाने तक आसानी से कैसे पहुंच सकता है और दुश्मन के टारगेट को कैसे नेस्तनाबूद कर सकता है सिखाया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अभिषेक पवार ने सेना में अवसरों के बारे में बताया। कैंप में उत्तरप्रदेश के 11 एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के थल सेना कैंप के लिए 297 कैडेट्स और सीएटीसी के 237 कैडेट्स भाग ले रहे है। कैंप में इस दौरान सूबेदार मेजर भीमसिंह, नायब सूबेदार सुधीर कुमार, मोम बहादुर, लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुशवाहा, उमेश कुमार, संदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
