सवाल: नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर क्या नया बदलाव हुआ है? जवाब: सरकार ने नेशनल हाईवे पर उन हिस्सों के लिए टोल टैक्स को 50ः तक कम कर दिया है, जहां पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रास्ते हैं। यानी अब इन रास्तों पर सफर करना पहले से सस्ता हो जाएगा। सवाल: नए बदलाव के बाद क्या होगा ? जवाबः नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक सीनियर अफसर के अनुसार पुराने नियमों के चलते हर किलोमीटर में किसी स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सामान्य टोल फीस का 10 गुना चार्ज देना पड़ता था। यह तरीका उस इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत पूरा करने के लिए बनाया गया था। अब नए नियमों में यह टोल टैक्स करीब 50ः तक घट जाएगा। सवाल: टोल टैक्स कम करने का फॉर्मूला क्या है?: जवाब: नए नियम के तहत, टोल की गणना दो तरीकों से होगी और जो कम होगा, वही लागू होगा। अगर राजमार्ग का कोई हिस्सा पुल या सुरंग जैसी संरचना है, तो टोल की गणना के लिए संरचना की लंबाई को 10 गुना करके सामान्य सड़क की लंबाई में जोड़ा जाएगा, या फिर पूरे हिस्से की लंबाई को 5 गुना किया जाएगा। इनमें से जो कम होगा, उसी के आधार पर टोल लिया जाएगा। सवाल: इससे किसे फायदा होगा?: जवाब: खास तौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो ऐसे राजमार्गों पर सफर करते हैं, जहां 50ः से ज्यादा हिस्सा पुल, सुरंग या फ्लाईओवर जैसे ढांचों का है। मिसाल के तौर पर, द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे रास्तों पर टोल पहले 317 रुपए था, जो अब 153 रुपए हो सकता है। इससे आम यात्रियों और कॉमर्शियल वाहन वालों को काफी राहत मिलेगी। सवाल: यह बदलाव क्यों किया गया? जवाबः सरकार का मकसद यात्रियों की यात्रा लागत को कम करना है, खासकर उन रास्तों पर जहां ढांचों की लागत ज्यादा होने की वजह से टोल ज्यादा वसूला जाता था। यह कदम खासकर शहरों के आसपास के बाइपास और रिंग रोड्स पर सफर करने वालों के लिए फायदेमंद होगा। सवालरू क्या यह नियम सभी राजमार्गों पर लागू होगा? जवाबरू नहीं, यह नियम सिर्फ उन राजमार्गों पर लागू होगा जहां 50ः से ज्यादा हिस्सा संरचनाओं (जैसे पुल, सुरंग, फ्लाईओवर) से बना है। सामान्य सड़कों पर टोल पहले जैसा ही रहेगा। सवालरू इस बदलाव का असर कब से दिखेगा? जवाबरू यह नियम अब लागू हो चुका है, और यात्रियों को जल्द ही इन रास्तों पर कम टोल देना शुरू करना होगा। खासकर द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे हाई-प्रोफाइल रास्तों पर इसका असर साफ दिखेगा।टोल टैक्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…3000 रुपए में एक साल के लिए फास्टैग, निजी गाड़ियां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगीसरकार ने घोषणा की है कि अब फास्टैग के लिए सालाना पास का ऑप्शन भी मिलेगा। इसकी कीमत 3,000 रुपए होगी। 15 अगस्त से ये पास मिलने लगेगा। अभी केवल मंथली पास और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज की सुविधा मिलती है।ये पास प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप, वैन के लिए है। ये एक साल के लिए या 200 टोल क्रॉस करने के लिए वैलिड होगा। यानी, एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी। सरकार का दावा है कि इससे देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी।
