मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित किये गए सत्र 2024-25 के कक्षा 10 व 12 के बोर्ड परीक्षा परिणामो में विद्यादीप ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने विद्यादीप ग्लोबल स्कूल का नाम क्षेत्र में रोशन किया। इस मौके पर सम्राट बरार निवासी ग्राम कुनकुरा, मवाना ने कक्षा 12 (विज्ञानं वर्ग) में तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । जहाँ पर विद्यादीप ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने छात्रों की सराहना की और प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गौरव चौधरी, उप-प्रधानाचार्य ललिता त्यागी तथा समस्त स्टाफ सहित मौजूद रहे।
