नई दिल्ली एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। ये पौधा उन्हें कच्छ दौरे के दौरान 1971 के भारत-च्।ज्ञ युद्ध में बहादुरी दिखाने वाली महिलाओं के ग्रुप ने भेंट किया था। च्ड ने पौधा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया ग् पर भी शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था।’ उन्होंने आगे लिखा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।
दरअसल, इस सिंदूर के पौधे को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देखा जा रहा है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को च्वज्ञ और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया था। च्ड ने दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद अपने आवास पर आज सिंदूर का पौधा लगाया।
