मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का आज कस्बा किठौर में राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ के आवास पर आगमन हुआ और विगत दिनों जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ के अलग-अलग तिथियों में दो भाइयों के निधन होने पर परिवार के साथ दुःख साझा किया । केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता इस दुःख की घड़ी में साथ है । उन्होंने कहा इस समय में अगर पार्टी की कहीं जरुरत महसूस होती है तो पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और मैं स्वयं आपके साथ खड़े हैं। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ के आवास पर सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्ग का मान-सम्मान है और हमारी विचारधारा चौधरी चरण सिंह के उसूलो पर चलती है। सामाजिक ताना-बाना किसी भी तरह से टूटने नही दिया जाएगा और सर्व समाज का पार्टी में सम्मान होगा। अल्पसंख्यक और खास तौर से मुस्लिम समाज के साथ मैं और मेरी पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी खड़ा है और उनके सम्मान को जरा भी ठेस नही पहुंचेगी। कार्यक्रम में सुनील रोहटा प्रदेश मीडिया प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष(सामाजिक न्याय मंच) सुश्री संगीता दोहरे, प्रदेश महामंत्री(संगठन) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आतिर रिजवी,राष्ट्रीय सचिव(अल्पसंख्यक) प्रतीक जैन, अक्षय अतलपुर, आशीष पिंटू,साजिद अली एडवोकेट,जावेद प्रधान,लाला प्रधान, शकील प्रधान, ताहिर शब्बीर सभासद, फैसल चौधरी सभासद,मास्टर शहजाद कर्रार,सागर बाल्मीकि सभासद, अफसर हबीब सभासद, खिजर चौधरी, नादिर गौड़, यासीन अंसारी, फुरकान अल्वी, देवेश गोयल, हाजी बासित पूर्व सभासद, वाहिद चौहान पूर्व सभासद, आरिफ चौधरी, अबरार चौधरी, चौधरी मशकूर, हाजी नईम, आसिफ अखलाक, जाहिद कादिर पूर्व सभासद,कामरान चौधरी, परवेज अली, आमिर चौधरी, नाजिम अबरार, रिजवान जाहिद, वसीम शाहिद, चौधरी सोनू, शाहनवाज चौधरी, बाबर सूफी हिलालू, उपस्थित रहे।
