सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। इस भीषण गर्मी में जहां यातायात पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में अपना अहम योगदान दे रहे है, वहीं समाज सेवा के कार्यो में भी जीजान से जुटे है। आज यातायात पुलिस कर्मियों ने एकादशी के उपलक्ष में छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया और उनकी प्यास बुझायी। यातायात प्रभारी अमित तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस के कर्मचारी व होमगार्ड ने मिलकर आज एकादशी के अवसर पर राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया और सभी को इस चिल चिलाती गर्मी से राहत देने का काम किया। यातायात प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस भीषण गर्मी में अगर ऐसे में लोगों को पानी या मीठा शरबत मिल जाए, तो वह उनके लिए जीवन दायिनी होता है और हमारी यातायात पुलिस के जवान इस प्रकार के कार्य करते रहते हैं। आज भी सभी ने मिलजुल कर यह पुनित कार्य किया है, जिसका वह सबको साधुवाद देते है। इस दौरान टीएसआई लोकेश कुमार, अनूप कुमार, बद्रेश कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार, शिव कुमार, सुनील कुमार, भूप सिंह, उषा रानी, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
