मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पी.जी.कॉलेज की प्राचार्या प्रो.निवेदिता कुमारी के निर्देशन में छात्र कल्याण परिषद् एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में भारत के लोकपाल द्वारा दूरदर्शन पर तैयार भ्रष्टाचार विरोधी लघु वीडियो छात्राओं को दिखाया गया। लोकपाल भारत में भ्रष्टाचार विरोधी शिकायत करने हेतु एक स्वतंत्र संस्था बनाई गई है,लोकपाल राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी मामलों का निस्तारण करता है तथा लोकायुक्त राज्य स्तर पर शिकायतों का निवारण करता है। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रालय से लेकर केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के किसी भी ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा यदि रिश्वत मांगा जाता है तो उसके विरोध में लोकपाल की साइट पर जाकर मेल के द्वारा,डाक के द्वारा अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं अपनी पहचान को गुप्त रखते हुए। ऐसा इस लघु वीडियो में बताया गया जो छात्राओं के लिए अत्यन्त जागरूक करने वाला एवं ज्ञानवर्धक रहा। छात्र अधिष्ठाता प्रो.अनु रस्तोगी ने बताया कि अवश्य ही छात्राएं लोकपाल की साईट पर जाकर उससे सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु जागरूक हुई हैं, एक्टिविटी क्लब की प्रभारी प्रो.मंजूलता सिंह ने भी छात्राओं को विभिन्न स्तरों पर सतर्क एवं जागरूक रहने की सलाह दी। समिति की सदस्याएं प्रो.अमिता शर्मा, प्रो.अपर्णा वत्स,डॉ स्वाति शर्मा,डॉ.उपासना सिंह,मिस चिंकी उपाध्याय,मिस लक्ष्मी,मिस प्रियंका डॉ.शुभम त्यागी,डॉ.आरती का सहयोग रहा।
छात्राओं में ज्योति,पूजा,तनु,प्रियंका आदि छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
