सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। थाना देवबन्द पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशों को गिरतार करने मंे सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियांे के कब्जे से एक जिन्दा गाय, अवैध शस्त्र व गौकशी के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया है। थाना देवबंद प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक नरेन्द्र भडाना तथा विपिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम फुलास अकबरपुर से मिरगपुर जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में कुछ संदिग्ध गौकशी करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा कि कुछ गौकश गौकशी करने की तैयारी कर रहे है । पुलिस टीम ने गौकशों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, तो गौकश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गौकशों अकमल पुत्र जमील व हसीन पुत्र खलील निवासीगण फुलास अकबरपुर थाना देवबंद को गिरतार कर लिया। जबकि दो अन्य लोग अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। फरार अभियुक्तो की तलाश के लिए कॉम्बिंग की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दबोचे गये गौकशों के कब्जे से 01 जिन्दा गाय, 01 तंमचा, 01 खोखा/01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं गोकशी के उपकरण बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में दोनो आरोपियों ने बताया कि हम लोग आवारा घूमते पशुओं को पकड़कर जंगल में एकान्त जगह ले जाकर आवारा पशुओं का कटान कर देते है और मांस बेचकर जो
पैसे मिलते है उसको बराबर हिस्से में आपस में बाँट लेते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
