मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेरठ को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया की कुछ दिनों बाद ही ईद का त्यौहार आने को है । मेरठ में काफी बड़े पार्क है जिसमें की सूरज कुंड पर शहर का एकमात्र बड़ा पार्क है जहां पर हिंदू और मुस्लिम आबादी काफी संख्या में परिवारों के साथ आया करते हैं मुस्लिम परिवारों के द्वारा पार्कों में मीट बनाकर लाया जाता है और वहीं पर खाया जाता है मीट खाकर उसकी हड्डियों को वहीं फेंक दिया जाता है जिससे पार्क में गंदगी फैलती है पार्क के सौंदर्यीकरण को नुकसान पहुंचता है हड्डियों को सूंघते हुए बाहरी जानवर अंदर आ जाते हैं जिससे पार्क में घूमने वाले व्यक्तियों को हानि होने की संभावना रहती है साथ में छोटे बच्चों को काटने की संभावना भी बनी रहती है पार्क के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने के लिए बाहरी किसी भी खाद्य पदार्थ को पार्क में ले जाने से रोका जाए ईद जैसे त्योहार पर मुस्लिम आबादी पार्कों में ज्यादा हो जाती है । त्योहार पर सुरक्षा को देखते हुए और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए पार्क पर पी ए सी की व्यवस्था की जाए और अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा लगाई जाए जिससे किसी भी अफवाह से बचा जा सके और शहर मे त्योहारों को हर्षोल्लास एवम महानगर मे शांति को बनाए रखा जा सके । गौरव गुप्ता, सौरभ पंडित, सौरव, अत्री, सत्यम, चौधरी नितिन नित्यम, नामदेव, रोहताश ,शर्मा अभिलाष ठाकुर, अमन पंडित आदि लोग रहे ।
