मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान का इंजीनियरिंग एवं एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों के लिए विश्व की सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी कम्पनी जर्मन एकेडमी ऑफ डिजीटल ऐजुकेशन के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फाईव-जी कनेक्टिविटी, हाइड्रोजन तकनीक एवं सोलर एनर्जी तकनीक पर ’’स्टूडेन्ट एक्सचेंज प्रोग्राम’’ एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए शैक्षणिक अनुबन्ध हो गया है। इस ऐतिहासिक शैक्षणिक अनुभव के तहत दोनो देशो के छात्र-छात्राऐं कृषि एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक दूसरे देशो के तकनीक से रूबरू होगे। इस आशय की जानकारी आज इस एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद एक दूसरे के साथ एक्सचेंज होने पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने दी। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, संस्थान के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में आयोजित ’’एमओयू साईनिंग सेरेमनी’’ समारोह का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, जर्मन एकेडमी के इण्डिया हेड प्रो. अमित दास, रीजनल मैनेजर एन.बी. रॉय, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं ’’समझौता पत्र’’ एक दूसरे के साथ एक्सचेंज करके किया। इस अवसर पर समूह सलाहकार प्रो. आर.एस0 शर्मा, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. एस.एन. साहू, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. धीरज दुवे, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. रामकुमार, डॉ. श्रीराम गुप्ता, डॉ’. अनिल जायसवाल, डॉ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डॉ. एलएस रावत, डारेक्टर लीगल देव प्रताप सिंह, डॉ. सुमन, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, विश्वास राणा उपस्थित रहे।
