सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना ने तहसील सरधना मे पृथ्वी दिवस – स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विद्यालय के 45 बच्चों ने प्रतिभा किया जिसमें नुक्कड़ नाटक द्वारा पर्यावरण संरक्षण की महत्वा पर प्रकाश डाला गया । बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचने की शपथ ली । इसके साथ ही समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया । इस मौके पर महेश प्रसाद दीक्षित एसडीएम सरधना को विद्यालय की ओर से डायरेक्टर प्रीतिश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉक्टर रोहित मेहरा द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए महेश प्रसाद दीक्षित एसडीम सरधना ने प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का आभार व्यक्त किया।
