मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा जिलाधिकारी तथा एवं औद्योगिक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन श्री दीपेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। मैसर्स कृष्णा कैप बाक्स प्रा0लि जो दिल्ली रोड से शताब्दी नगर को जोड़ने वाली डिवाइडर के निकट स्थित है, की सड़क के बाईं ओर के नाले की सफाई के सम्बन्ध में अपर नगर युक्त,उपायुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा की संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। नूरनगर खसरा संख्या 2189, 2190 में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के संबंध में उपस्थित अधि०अभियंता, मेरठ साउथ को जिलाधिकारी द्वारा 01 माह के अंदर ट्रांसफार्मर स्थापित कर लिखित रूप से अवगत कराने निर्देश दिये। सिटी गार्डन के निकट नूर नगर रोड को विद्युत फीडर में जोड़ने संबंधी प्रकरण पर निर्देश दिये गये कि औ०एसोसिएशन एक सेपरेट फीडर हेतु आवेदन विद्युत विभाग को दे, उसपर विद्युत विभाग नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। कैची कलस्टर लोहिया नगर में पुलिस चौकी निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। महामंत्री विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के औद्योगिक पार्क के मध्य आ रही नाली चकरोड़ के विनिमय, औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देने हेतु औद्योगिक भवन की एफएआर व सेट बैंक में छूट तथा मनोरंजन पार्क में 5 प्रतिशत एफएआर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किये जाने संबंधी प्रकरण पर संबंधित विभागों द्वारा आख्या प्रस्तुत की गयी है, गेझा रोड मेरठ में बिजलीघर निर्माण के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा खसरा संख्या-343 रकबा 0.2500 हेक्टर भूमि चिन्हित किये जाने के उपरात पुर्नग्रहण आदेश निर्गत कर दिये गए है तथा उक्त भूमि विद्युत विभाग को उपलब्ध करा दी गयी है अतः प्रकरण की एजेण्डा बिन्दु से निक्षेपित करने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये। पाँचली बागपत रोड़ मेरठ में विश्वकर्मा इण्ड० एस्टेट एसोसिएशन की भूमि खसरा नं0 701, 704, व 583 के सम्बन्ध में मेरठ विकास प्राधिकरण तहसीलदार मेरठ की संयुक्त टीम गठित कर तदनुसार आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। बैठक में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड माधवपुरम, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण विभाग, सहायक अभियंता यूपीसीडा एलडीएम केनरा बैंक, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक श्रमायुक्त श्रम विभाग,औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि व उद्यमी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
