मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रैपिड ट्रेन के स्टेशनों के नामकरण देश के प्रमुख शहीद क्रांतिकारीयो के नाम पर किए जाने के उनके प्रस्ताव मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को दिये जाने मेरठ के सांसद अरुण गोविंद का एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। जिस पर आज गुर्जरसभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर तथा कमेटी के सदस्यों ने सांसद अरुण गोविल को फूलों का गुलदस्ता तथा शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। गुर्जर सभा के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद अरुण गोविल से मेरठ शहर के बीच में रैपिड ट्रेन के बनाए जा रहे बेगमपुल स्टेशन का नामकरण शहीद क्रांतिकारी कोतवाल,धनसिंह गुर्जर के नाम पर रखे जाने की गुर्जर समाज की और से मांग का प्रस्ताव दिया, संयुक्त गुर्जर परिसंघ के संयोजक ,संजीव प्रधान ने सांसद,अरुण गोविल जी को क्रांतिकारी शहीद कोतवाल,धनसिंह गुर्जर की जन्मस्थली,कार्यक्षेत्र और संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। बेगमपुल पर रैपिड ट्रेन स्टेशन का यह स्थान मेरठ से शुरू हुई । 10, मई 1857 की सैनिक क्रांति के जननायक शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की उस दौरान सदर कोतवाली के कार्यस्थली का प्रमुख केंद्र रहा है । वर्तमान मे भी बेगमपुल पर बन रहे रैपिड ट्रेन स्टेशन उनकी सदर कोतवाली के अंतर्गत ही आता है इस स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखे जाने से यह उनके और सभी सहयोगी क्रांतिकारियों के लिए अधिक सुशोभित गरिमापूर्ण वंदनीय यादगार बन जाएगा। इस प्रतिनिधि मंडल में भोपाल सिंह गुर्जर,गुलवीर पार्षद,संदीप पधान,जितेंद्र ठेकेदार,सतीश मावी,कैप्टन सुभाष नागर,नोबिल खारी,प्रताप सिंह गुर्जर,अश्वनी गुर्जर,कुलदीप सिंह,विपिन बसोया,लवकुश शास्त्री,सुरेंद्र सिंह,डा.आदित्य लिसाड़ी, डा.दीपक शरण मोरल मौजूद रहे।
