सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवरात बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया है।
थाना कोतवाली देहात प्रभारी कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि गत् दिवस वादिनी श्रीमती महरुना पत्नी मुबारिक निवासी ग्राम गढी दौलत थाना काँधला जनपद शामली की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ वादिया के बैग से कानों के एक जोडी झुमके चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा पंजीेकृत किया गया था। श्री देव ने बताया कि विवेचना में राशिद उर्फ चुर्ली पुत्र खलील लुहार निवासी दाबकी जुनारदार थाना कोतावली देहात व अफजाल उर्फ आसिफ पुत्र मौहम्मद कालू निवासी ग्राम काजीवाला थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश में आये थे।
उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों राशिद उर्फ चुर्ली पुत्र खलील लुहार व अफजाल उर्फ आसिफ पुत्र मौहम्मद कालू को टपरी अड्डे के पास बन्द पड़ी फैक्ट्री के अन्दर से गिरतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से दो झुमकी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
