मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में डॉक्टर्स दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन सभागार (केएमसी परिसर) में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अशोक कटारिया रहे। डा0 सुनील गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्वागत भाशण ज्ञापित किया एवं डा. अशोक कटारिया के मुख्य अतिथि के रुप में उनके कार्य की सराहना की। उन्होनें डा0 बी0 सी0 रॉय जिनकी स्मृति में एवं उनके जन्म दिवस पर डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को प्रत्येक वर्श मनाया जाता है, उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विषेशताओं का उल्लेख करते हुए एवं उनको भारत रत्न प्राप्त करने के लिए उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. भावना कंसल एवं डॉ. अंशिका आनन्द द्वारा सम्मानित किये जाने वाले सभी चिकित्सकों की विषश्ट उपलब्धियों एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा की गई। मेरठ साउथ के डॉ.आषीश बिन्दल, डॉ. सलोनी बिन्दल, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. मीनू अग्रवाल, डॉ. उमेश कुमार धीमान, डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ. सुनील डागर, डॉ.कुमकुम डागर, डॉ. अमित जैन, डॉ’. निखिल गोयल, डॉ. पूजा रानी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ..अशोक कटारिया ने डा. प्रतिभा, डा. विकास सेठ एवं डॉ. गौरव दीक्षित सहित भी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरुप प्रदान किये गये। इन सभी चिकित्सकों ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया एवं रोगियों के कुछ यादगार पलों को साझा किया। डॉ0 विकास सेठ ने सभी को डॉक्टर्स डे पर बधाई देते हुए सभी चिकित्सकों को एक संदेष देते हुए कहा कि रोगी एवं चिकित्सकों के बीच एक अलग ही सामंजस्य होता है हमें उनकी परेषानियों एवं बिमारियों को समझते हुए उनके साथ अपना व्यवहार अच्छा बनायें डॉ. प्रतिभा ने डॉक्टर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि बदलते परिवेश में चिकित्सकों को अपनी छवि को बनाये रखना एक मुश्किल काम है लेकिन हमें अपने कर्तव्य को पूर्ण निश्ठा एवं ईमानदारी से निर्वाह करते हुए अपनी छवि को बरकरार रखना है। मुख्य अतिथि डॉ. अषोक कटारिया ने सभी चिकित्सकों को रोगी के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पूर्ण निश्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की सेवा भावना की सराहना की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भावना कंसल एवं डॉ. अंशिका आनन्द द्वारा किया गया, संस्था द्वारा इन्हें भी सम्मानित किया गया।
