मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एनसीआर मेडिकल कॉलिज मेरठ मे संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण व येलो लाइन कैम्पेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डा. कान्ती प्रसाद नोडल अधिकारी, एवं एनसीआर मेडिकल कॉलिज मेरठ के प्रधानाचार्य डा. एस.के. गर्ग द्वारा की गयी, जिसमे उन्होने मेडिकल कॉलिज के लगभग 350 एमबीबीएस विद्यार्थीयो को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य मे विद्यार्थीयो को जागरूक करते हुए तम्बाकू से बने उत्पाद व धूम्रपान करने वाले लोगो से दूरी बनाने पर बल देते हुए कहॉ कि तम्बाकू एक ऐसा जहर है जो किसी भी परिवार को आर्थिक, मानसिक एवं स्वास्थ रूप से व्यक्ति को कमजोर बना देता है।
इस उपलक्ष्य मे उन्होने बच्चो को हस्ताक्षर अभियान को चलाकर जागरूक किया। डा. श्वेता खुराना, जिला सलाहकार, जी0बी0 नगर, द्वारा उपस्थित विधार्थीयांे व स्टॉफ को साइंस ऑफ ए एडिक्शन के बारे मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए, थीम के अनुसार तम्बाकू उधोगो की रणनीति को पहचान कर, उनसे बचने व अन्य को बचाने मे सहयोग किये जाने हेतु अनुरोध किया गया। डा. प्रीति त्यागी, डेन्टल सर्जन जिला चिकित्सालय, मेरठ द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागीयों को ओरल कैंसर के विषय मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं तम्बाकू उत्पादो से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे मे भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। एन0सी0आर0 मैडिकल कॉलिज के सहयोग से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू प्रयोग न किये जाने हेतु शपथ ग्रहण एवं येलो लाइन कैम्पेन के माध्यम से तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, एनसीआर मैडिकल कॉलिज, मेरठ का अभियान भी चलाया गया। जिसके बाद उन्होने एनसीआर. मेडिकल के विद्यार्थीयो को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी गाइडलाइन के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। इसके बाद तम्बाकू उद्योगो का हस्तक्षेप रोकने हेतु समिति के सभी सदस्यों को अनुछेद 5.3 की जानकारी भी प्रदान की एवं किसी भी तम्बाकू कम्पनी के साथ कोई भी गतिविधि साझा नहीं करने हेतु भी अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में एनसीआर मेडिकल के डा. हिमानी अग्रवाल, (सीईओ सदस्य राज्य महिला आयोग, डा. शिवानी एएमडी, डा. अश्वनी डी.जी., डा. अमिता एम.एस., डा0 भावना पंत एचओडी, डा. अशोक, डा. कोमल, डा. रतन, डा. अंजय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मोहित भारद्वाज जनपद सलाहकार आदि का सहयांेग रहा।
