मवाना संवाददाता। ए.एस. इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में भारतीय मानक ब्यूरो, गाजियाबाद शाखा के तत्वावधान में मानक क्लब के छात्र-छात्राओं के लिए स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने हेलमेट, गैस सिलेंडर, फुटबॉल, स्कूल बैग आदि विषयों पर भारतीय मानकों के अनुरूप स्टैंडर्ड लेखन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टैंडर्ड प्रमोशन अधिकारी आयुष राज, रिसोर्स पर्सन प्रियांशु, सूरज एवं आशीष कुमार के स्वागत से हुई, जहां छात्रों ने पुष्प वर्षा एवं अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टैंडर्ड लेखन का महत्व समझाया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित किया गया। पूर्वी गोला समूह कृ जिसमें सुरभि अग्रवाल, भूमि गोला, राधिका रस्तोगी और अक्षरा रस्तोगी शामिल थीं कृ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। द्वितीय स्थान दिव्यांशी चौधरी के समूह (उर्वी, नैना, वंशिका) को मिला, जबकि तृतीय स्थान रिया सिंह के समूह (प्राची सागर, सिया, अंशु) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, संजय कुमार निमेष, कीर्ति शर्मा, कोऑर्डिनेटर अंजु सिंह, आयुष राज एवं प्रियांशु द्वारा 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। स्टैंडर्ड प्रमोशन अधिकारी आयुष राज ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों की प्रतिभा को उभारती हैं।
