सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि आज देश में इंडी गठबंधन दलों के नेता अवैध धर्म स्थलों के निर्माण कराकर और उन पर हुई प्रशासनिक कार्यवाही को आधार बनाकर जिलें में वातावरण को विषाक्त करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है, वह न केवल निंदनीय है, वरन चिंतनीय भी है। समाज को ऐसी राजनीतिक दलों के प्रति संज्ञान लेकर उनका बहिष्कार करना चाहिये। ठाकुर सूर्यकांत सिंह आज यहां मल्हीपुर रोड स्थित सिद्ध पीठ मृत्युंजय मंदिर में सम-सामायिक विषयों पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू समाज के समक्ष बाह्य व आंतरिक सुरक्षा दोंनो मोर्चों पर चुनौती खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, गली-गली जाकर ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वो का पर्दाफाश करना चाहिए। आज जब देश के समक्ष पाकिस्तान व उसके सहयोगी देशों की ओर से चुनौती खड़ी है और भारत की सेना इस चुनौती का सामना करते हुए आपरेशन सिंदूर चला रही है, ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का यह धर्म है कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सु.ढ़ करने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व भारतीय सेना ने जिस प्रकार से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करके प्रत्युत्तर दिया है। हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने पुराने युद्धों का इतिहास एक बार पुनः दोहराया है। भारतीय नेतृत्व को ऐसी विषम परिस्तिथियों में अधिक सचेत व सतर्क रहकर कार्यवाही करनी चाहिये। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर शासन प्रशासन का सहयोग करने व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य संजूपाल, अनिल, धर्मपाल कश्यप, अनुरंजन गुप्ता, रामदीप बंसल, दीपक, रजत गोयल, कंवर पाल, भानु राणा, महेंद्र शाह, मनोज तिवारी, सतीश, सौरभ,डा.आरके यादव आदि उपस्थित रहे।
