मेरठ वरिष्ठ संवाददाता। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी जिस ट्रांसपोर्टर अमित मनचंदा को मरा हुआ मानकर पिछले एक सप्ताह से जिले भर की पुलिस गंग नहर में तलाश कर रही थी। वह सात दिनों से अमृतसर में सैर-सपाटा करता घूम रहा था। देर रात अमृतसर से आई एक अज्ञात कॉल के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे परिजनों ने ट्रांसपोर्टर अमित मनचंदा को बदहवास हालत में बरामद कर लिया। ट्रांसपोर्टर को मेरठ लाकर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अमित के बयान दर्ज किये। वहीं, इस मामले में अमित मनचंदा के खिलाफ अपनी खुदकुशी का प्रपंच रच कर वीडियो वायरल करने के मामले में थाने में तस्कर डाला गया है। एसपी सिटी ने बताया कि जिन लोगों को खुदकुशी का जिम्मेदार बताकर अमित ने अपना डियो वायरल किया था। यदि वह लोग अमित के खिलाफ कोई तहरीर देते हैं तो आगे कार्यवाही की जाएगी। देर रात अमृतसर से आई कॉल: अमित के बेटे पुष्कर के मुताबिक देर रात किसी अनजान शख्स ने अमृतसर से उनके मोबाइल पर फोन किया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि एक अधेड़ शख्स अमृतसर रेलवे स्टेशन पर बदहवास हालत में टहल रहा है। काफी दबाव देने पर उक्त व्यक्ति ने अपने घर का नंबर दिया है। जिसके बाद आनन-फानन में अमित के परिवार के लोग अमृतसर पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर अमित को बरामद कर लिया गया।
