मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह योग संगम- 2025 एवं ‘योग अनप्लग्ड कार्यक्रम’में महाविद्यालय मे एनसीसी के द्वारा विभिन्न महाविद्यालयो की एनसीसी विंग के साथ योगाभ्यास, एनएसएस के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम, योग विभाग के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम, एवं रेंजर्स एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा जल एवं शरबत के द्वारा योग सेवा कार्यक्रम किया गया । रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत आज महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों महाविद्यालय की 100 छात्राओं ने भाग लिया स 22 यू०पी० गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर व एडम ऑफिसर मेजर रिजू रावत तथा आरजीपीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में के बीच योगा अनप्लग्ड कार्यक्रम का कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर अंजुला राजवंशी एनसीसी इंचार्ज के द्वारा समापन हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की आईक्यूएसी, आरजी पीजी इनोवेशन काउंसिल, इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल, फिजिकल एजुकेशन, योगिक साइंस विभाग और 22 यू०पी० गर्ल्स बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।योगा से लोगों को परिचित कराने और योगा करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर किया जा रहा है। योग करने से शारीरिक और मानसिक शांति के साथ- साथ भावनात्मक बल भी मिलता है। इस कार्यक्रम में एनसीसी की लगभग 80 छात्राओं ने एक साथ योगाभ्यास किया तथा इसमें मेरठ के विभिन्न महिला कॉलेजो ने भी आकर प्रतिभाग किया । उसके बाद छैै की प्रभारी निर्लेप कौर एवं प्रोफेसर रजनी श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय प्रांगण में योग संकल्प के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें रक्तचंदन, मौलिश्री,पीली कनेर, गुलाबी कनेर और देसी गुड़हल के पौधे सेंट्रल गार्डन में लगाए एवं योगा पार्क में योगाभ्यास भी किया गया । योग विभाग की शिक्षिकाओं ने सभी को मिलकर योग का अभ्यास कराया तथा शारीरिक शिक्षा की छात्राओं ने रेंजर्स की छात्राओं के साथ मिलकर योग सेवा शिविर में भाग लियास सभी ने जल और शरबत का वितरण करवाया और पूरे महाविद्यालय में सभी की सेवा कीस योग संगम कार्यक्रम की संयोजिका प्रो भावना मित्तल ने बताया कि लगातार 6 दिन से प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता कुमारी जी के निर्देशन एवं संरक्षण में यह सभी कार्य एवं आयोजन करवाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इसमें भाग ले और योगाभ्यास करें और योग सेवा शिविर में प्रतिभाग भी करें ताकि उनमें संस्कार, सेवा भाव और अच्छा जीवन व्यतीत करने की भावना का विकास हो ।
