
मेरठ। दिल्ली रोड आई.आई.ए. भवन मोहकमपुर मेरठ पर आईआईए भवन में एमएसएमई के लिए जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट योजना पर मंथन बैठक का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि शरददत्त उप सलाहकार, एनडीआईई डिवीजन, क्यूसीआई एवं अंकुर त्यागी सलाहकार एनडीआईई डिवीजन क्यूसीआई रहे।
बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों एमएसएमई के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक दिवसीय गुणवत्ता प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट मानक को अपनाने में क्षमता निर्माण करना है, जिससे एमएसएमई को अपनी गुणवत्ता प्रणालियों, परिचालन क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को बढ़ाने में मदद मिल सके। बैठक में गोल्ड, सिलवर जैड प्रमाण पत्र से होने वाले लाभ तथा जैड के प्रयोग से मिलने वाली सरकारी सब्सिडि के लाभ को लेकर चर्चा कि गयी

अंकित सिंघल चेयरमैन आई.आई.ए ने उद्यमियों से कहा कि जैड प्रमाण पत्र काफी लाभदायक है तथा इसके द्वारा अपनी इकाईयों की गुणवत्ता को बढ़ाने मे मदद मिलेगी इसलिए जैड को सभी उद्यमियों को अपनाना चाहिए।
बैठक मे अंकित सिंघल चेयरमैन आईआईए., गौरव जैन, मनु रस्तोगी, राजेन्द्र जैन, आशिष गोयल, राजीव अग्रवाल, र्स्पस मित्तल, सुमित शर्मा, प्रशान्त कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
