
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सिटीजन वॉइस की एक बैठक रामानुज वैश्य अनाथालय आश्रय के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर चंद्र गम्भीर व संचालन सिटीजन वॉइस के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने किया। बैठक में डॉ. ईश्वर चंद्र गम्भीर, सत्यपाल सत्यम, हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा को भी पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आरके भटनागर ने कहा कि सामाजिक सद्भाव को मजबूती देने की बहुत आवश्यकता है और होली का त्यौहार आ रहा है, ऐसे में होली के त्यौहार के माध्यम से सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के लिए सभी को कार्य करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने कहा कि जनसरोकार के जो विषय है, उस पर ध्यान देने के साथ यह देखना भी आवश्यक है । पीएफ विभाग में वरिष्ठ अधिकारी पवन शर्मा ने कहा कि जल संकट एक बडा संकट है और इसका मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या है। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन शाकाल ने कहा कि पानी की पाइप लाइनें जर्जर अवस्था में है, इनको बदलने की तरफ शासन, प्रशासन को काम करना चाहिए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से सम्बन्धित कानून आना ही चाहिए, क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण किए बिना प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को रोका नहीं जा सकता। वरिष्ठ कवि सत्यपाल सत्यम ने कविताओं के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि पॉलिथीन का बढ़ता उपयोग भी एक बड़ी समस्या है। वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर चंद्र गम्भीर ने भी कविताओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के विषयों को लेकर कहा कि जल संकट जिस तरह से बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश शांडिल्य ने कहा कि शहर में जलभराव की बड़ी समस्या है, इसलिए नियमित रूप से छोटे, बड़े नालों की सफाई होती रहनी चाहिए। बाल कल्याण विभाग की सदस्य पूनम शर्मा ने कहा कि परिक्षाओं का समय चल रहा है और ऐसे में देर रात्रि तक बजते डीजे, लाउडस्पीकर की तेज आवाज से छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। सूर्या अस्पताल के संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता आमोद भारद्वाज ने कहा कि युवा पीढ़ी को यह संस्कार देने की आवश्यकता है। सौरभ दिवाकर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक कार्यों पर लगातार गम्भीरता के साथ कार्य सभी को करना चाहिए।
बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने कहा कि शहर में जाम से सभी त्रस्त है, चाहे वो सामान्य नागरिक हो या व्यापारी, इसलिए शासन, प्रशासन के साथ नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी है कि वह इस समस्या के समाधान के लिए मिल कर कार्य करें। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में डॉ. आर.के. भटनागर, प्रशान्त कौशिक, डॉ. ईश्वर चंद्र गम्भीर, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन, जगमोहन शाकाल, पूनम शर्मा, पवन शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, राजीव शर्मा गम्भीर, दिनेश शांडिल्य, आमोद भारद्वाज, सत्यपाल सत्यम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।