
लखनऊ एजेंसी। अखिलेश ने गुरुवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उनके निशाने पर मिल्कीपुर से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु थे। चंद्रभानु कपड़े और पेपर के कारोबारी हैं। वो गुजरात से कपड़ा मंगवाते हैं। उनकी गुजरात के ठश्रच् नेताओं के बीच भी अच्छी पैठ है। अखिलेश ने सीएम योगी पर भी तंज कसा। कहा- दोनों डिप्टी सीएम को और मुख्यमंत्री को हम हाथ पकड़कर ले जाएंगे और सरयू में डुबकी लगवाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोध्या के 8-10 किसान भी आए थे। इनमें से 5 किसानों ने अपनी बात रखी। कहा- उनकी जमीन छीनी जा रही है। मुआवजा भी सही नहीं मिल रहा। सपा नेता पवन पांडेय अयोध्या के किसानों को लेकर लखनऊ आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने किसानों के डॉक्यूमेंट्स दिखाए।
भाजपा के लोग जानते हैं कि भाजपा उनकी सगी नहीं है। किसानों का सबकुछ छीना जा रहा। कई पीढ़ियों से लोग यहां रह रहे हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर उनकी जमीनें छीन रही है। सरकार सस्ते में जमीन लेकर मुनाफे के लिए जबरदस्ती कब्जा कर रही है। किसानों को बाजार दर पर मुआवजा मिलना चाहिए। अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाना चाहिए, लेकिन लोगों को उजाड़कर नहीं। अगर सरकार को 6 गुना मुआवजा देना पड़े, तो उसे देना चाहिए। सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती, तो हमारी सरकार बनने पर हम यह करेंगे। अयोध्या में ज्यादातर रजिस्ट्री भाजपा के नेताओं के नाम पर क्यों हो रही अगर सपा को मौका मिलेगा, तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा। हमने जिस भवन को वर्ल्ड क्लास बनाया था, उसमें बैठकर वे काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ऐसी एक भी इमारत नहीं बना पाई। अयोध्या की ज्यादातर रजिस्ट्री भाजपा के नेताओं के नाम पर क्यों हो रही है? सपा बिजली के प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में नहीं है। देश का सबसे बड़ा चुनाव मिल्कीपुर में होने जा रहा। यह चुनाव जरूर देखने जाना चाहिए। ऐसे चुनावों की स्टडी की जानी चाहिए। चुनाव पारदर्शी हो। सरकार को निष्पक्ष चुनाव का उदाहरण पेश करना चाहिए। सच यह है कि मिल्कीपुर में भाजपा के पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं। हमारी रणनीति की चर्चा प्रेस में न करें, वरना पुलिस कार्रवाई कर सकती है। भाजपा को हराने के लिए किसान, युवा, महिलाएं और व्यापारी पूरी तरह तैयार हैं। इस बार चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होगी। भाजपा को भगवान राम भी माफ नहीं करेंगे। हमारे द्वारा बनाए गए रास्तों पर ही भाजपा चल रही है। कुंभ मेले में हर खंभे पर पीडीए का नाम लिखा था। प्रभु राम ने यह कराया था, लेकिन भाजपा को यह पसंद नहीं आया, इसलिए इसे हटवा दिया। लैंड पुलिंग के लिए भी सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है। राजीव- आवास विकास ने 2022 में आवासीय समस्या के नाम पर जमीन ली। पहले 5 लाख बिस्वा में खरीदी, फिर 1 करोड़ 81 लाख बिस्वा में बेची। हमारी जमीन छीनी जा रही, जिससे लोग भूमिहीन हो रहे हैं।
पूजा वर्मा- मैं अयोध्या की रहने वाली हूं। मेरे पति की कोरोना में मौत हो गई। मैंने बच्चों के लिए जमीन खरीदी थी, जिसे अब आवास विकास परिषद ले रही है। वे मुआवजा भी ठीक से नहीं दे रहे। उनका कहना है कि वे कुछ नहीं कर सकते।
राम अयोर यादव- 2000 किसानों की जमीन छीनी जा रही। सरकार मुआवजा नहीं दे रही। कह रही है कि यह नजूल की जमीन है। हमारी 4-5 पीढ़ियां इस जमीन पर खेती कर रही हैं। इस जमीन पर बैंक लोन भी मिलता था। अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो परिवारों की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। गगन जायसवाल- आवास विकास परिषद हमारे साथ अन्याय कर रहा। कीमती जमीन को 5-6 लाख रुपए बिस्वा मुआवजा देकर छीना जा रहा है। हम भूमिहीन होकर कहां जाएंगे? क्या हमारा अयोध्या पर कोई अधिकार नहीं है? हरी राम- 14 कोसी परिक्रमा में हमारा मकान है, जिसे उजाड़ा जा रहा है। जबरदस्ती बोई गई फसल को नष्ट कर दिया गया। मुआवजे के नाम पर आवास विकास के पास किसी भी किसान को देने के लिए एक पैसा नहीं है।