बिजनौर, (आरिफ जैदी स्योहारा)। अवध चीनी मिल गेट के गांव रफेत पुर व काजीवाला बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए है जिसके चलते चीनी मिल ने सभी बाढ़ पीड़ितों परिवारों को राहत खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए आशा जताई है कि ईश्वर शीघ्र ही आम जनमानस को इस गंभीर संकट से दूर करेगा। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा है किसी भी प्रकृति आपदाकी संकट घड़ी में चीनी अपने किसान भाइयो के साथ साथ आम जनमानस के सदैव साथ रहा है चीनी मिल गेट पर मिल के लगभग सभी अधकारियों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछते उनकी होसला बढ़ाया और उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, मिल के कानूनी सलाहकार राजेश कुमार, डिस्टलरी यूनिट के जितेन्दर कुमार सिंह उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, अरविन्द सिंह समेत कई और अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
